योगी कैबिनेट मीटिंग में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले, 55 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति !

योगी कैबिनेट मीटिंग में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले, इन 55 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति !
मंगलवार  यानी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई. इस दौरान कुल 55 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई. मंगलवार को चली योगी कैबिनेट मीटिंग में 18 नई नगर पंचायतों के गठन समेत 20 नगर निकायों के सीमा विस्तार का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही यूपी सरकार ने मौजूदा बॉयलर नीति में भी फेरबदल किया है.

नेचुरल फार्मिंग पर फोकस 

उत्तर प्रदेश में अब से बिना इजाजत के बॉयलर ले जाने पर जुर्माना लगेगा. सूबे की योगी सरकार नेचुरल फार्मिंग को विस्तार देने की दिशा में भी प्रयासरत है लिहाजा कैबिनेट बैठक में इस विषय से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. योगी कैबिनेट ने बुंदेलखंड के सभी विकास खंडों में नेचुरल फार्मिंग के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 68.83 करोड़ रुपए की मंजूरी दी हैं.

सोढ़कर्ताओं को  बड़ी सौगात

टेक्नोलॉजी के इस दौर में शोध, प्रौद्योगिकी, विज्ञान और तकनिकी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश  की बड़ी भूमिका हो इस लिहाज से भी सूबे की योगी  सरकार प्रतिबद्ध है. इस दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता की एक झलक योगी कैबिनेट के उस बड़े निर्णय में दिखी है जिसमें शोधकर्ताओं को सरकार द्वारा बड़ी सौगात दी गई है.