Maruti Suzuki ने बताया लॉकडाउन में कैसे रखें अपने व्हीकल का ख्याल

मारुति

नई दिल्ली, राजसत्ता एक्सप्रेस। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देश भर में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में कई लोग अपने वाहनों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं या ना के बराबर कर रहे हैं। आपको बता दें कि कार-बाइक या किसी भी प्रकार का वाहन हो, उसकी मेंटेनेंस जरूरी है। आप वाहन इस्तेमाल कर रहे हों या न कर रहे हों कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसा न करने पर वाहन के पार्ट्स खराब हो सकते हैं। इस क्रम में देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India ने अपने ग्राहकों के लिए कार के रखरखाव के लिए कुछ टिप्स बताई हैं।

व्हीकल मेंटेनेंस टिप्स:

इस लॉकडाउन में अपने व्हीकल को ठीक रखने के लिए हम आपको मारुति सुजुकी इंडिया द्वारा जारी की गई व्हीकल मेंटेनेंस टिप्स बता रहे हैं।

टिप-1 सबसे पहले व्हीकल को स्टार्ट कीजिए और इंजन को करीब 15 मिनट तक के लीजिए ऑन रहने दीजिए।

बैटरी की कंडीशन को ठीक रखने के लिए इसे एक महीने में कम से कम एक बार कीजिए।

टिप-2 व्हीकल को स्टार्ट कीजिए और हैडलाइट्स को करीब 30 मिनट तक ऑन करके रखिए।

स्मार्ट हाइब्रिड टेक और लिथियम आयन बैटरी वाले वाहनों के लिए इसे एक महीने में कम से कम एक बार कीजिए।

टिप-3 व्हीकल को स्टार्ट करने के बाद आगे कीजिए और फिर पीछे कीजिए, इससे टायर्स का प्रेशर चेक कीजिए। ऐसा करने से आपक टायर को डैमेज होने से बचा पाएंगे।

टिप-4 हैंड ब्रेक को हटा सकते हैं और इसकी जगह पर टायर स्टॉपर को लगाया जा सकता है।

Previous articleVIDEO: कैमरे में कैद हुआ कत्लेआम, सड़क पर छिड़ी बहस और दिन दहाड़े गिर गई दो लाशें
Next article48MP कैमरे के साथ Huawei Y8p हुआ लांच, जानें कीमत और फीचर्स