अरुणाचल प्रदेश में 700 से अधिक दुकानों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेट नही कर पाया काबू

अरुणाचल प्रदेश में 700 से अधिक दुकानों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेट नही कर पाया काबू

arunachal pradesh fire breaks out: अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में भयंकर आग लगने से 700 से ज्यादा दुकान जलकर खाक हो गई। ईटानगर के नाहरलागुन इलाके में लगी आग की वजहों का अभी पता नहीं चला सका है। हालांकि, हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक दो घंटों में मात्र 2 दुकानें आग की चपेट में आईं थी। जिसके पश्चात देखते ही देखते आग ने विशाल रुप धारण कर लिया। बताया गया है कि जानकारी  मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई, परंतु दमकल विभाग आग पर काबू पाने में असफल रही।