मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर साधा निशाना, सीबीआई को बताया केंद्र सरकार का तोता

मायावती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी पर हमला बोला। मायावती ने कहा है कि चीनी मिल घोटाले की जांच सीबीआई ने शुरू की है। सीबीआई अब तक क्या कर रही थी। मायावती ने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है।

मायावती ने लखनऊ में बसपा मुख्यालय पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए यह बातें कही। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के चुनाव में भाजपा अपने आप को फिस्सडी महसूस कर रही है। चुनाव को धर्मिक रंग देने की कोशिश की गई है। मायावती ने कहा कि गठबंधन के चलते ये पार्टी पिट गयी है। प्रधानमंत्री ने पिछड़े वर्ग की जाती बता का वोट बैंक साधने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी पहले अगड़ी जाति में आते थे।फिर अपनी सरकार के चलते पिछड़ों का हक मारा। इसमें हमने क्या गलत बोल दिया की ये जन्मजात पिछड़े नहीं हैं।

राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद मुलायम बोले, महागठबंधन को मिलेगा बहुमत

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इनका नीच कहने का आरोप निराधार है। हमने कभी इन्हें नीच नहीं कहा है। हमने हमेशा उन्हें ऊची जात का कहा है। ये अपर कास्ट को भी अपनी नजरो में नीच समझते हैं। मायावती ने कहा कि चीनी मिल मामले की सीबीआई जांच पर ऐतराज नहीं है लेकिन जांच की टाइमिंग पर सवाल ,चीनी मिल मामले में मुख्यमंत्री यानी मेरी कोई भूमिका नहीं है। सीबीआई का गलत प्रयोग किया जा रहा है। अगर चीनी मिल प्रक्रिया में कोई अनियमितता है तो जांच होनी चाहिये। लेकिन चुनाव में मेरे खिलाफ दुष्प्रचार ना किया जाए तो ही बेहतर होगा। जनता है सब जानती है, भाजपा को इससे कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। .

सीबीआई ने शुक्रवार को ही 2010-11 में हुए चीनी मिल घोटाले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। यह घोटाला मायावती के शासनकाल के दौरान हुआ था। इसी मामले को लेकर मायावती ने आज भाजपा पर सीबीआई को दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि चौथा चरण भी गठबंधन का अच्छा रहेगा। पूरे देश की जनता सजग हो चुकी है। अब वो वोट देने से पहले ये सोच रही है कि पांच वर्ष में क्या वादे पूरे हुए जो किये थे। जनता को क्या मिला क्या नही मिला जनता खामोश है इसलिये भाजपा हर किस्म के हथकंडे हर राज्य के इस्तेमाल कर रहे हैं खास कर यूपी में। हर हथकंडा फेल हो रहा है। आरक्षण खत्म करके मोदी कह रहे हैं कि मेरे रहते कोई आरक्षण खत्म नहीं कर सकता।

Previous articleपीएम मोदी के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी, कोर्ट ने थरूर को किया तलब
Next articleजिन्ना वाली टिप्पणी को लेकर अमित शाह ने शत्रुघ्न सिन्हा पर साधा निशाना