महादेव से जुड़ा है विराट और अनुष्का के बेटे अकाय का नाम, जानें क्या है ‘अकाय’ का अर्थ?

महादेव से जुड़ा है विराट और अनुष्का के बेटे अकाय का नाम, जानें क्या है  ‘अकाय’ का अर्थ?

नई दिल्ली। क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कल देर शाम फैंस को खुशखबरी देकर चौंका दिया। कपल दूसरी बार  माता-पिता बना है। अनुष्का ने बेबी बॉय को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने अकाय रखा है। अकाय सुनने में बहुत यूनिक है और बहुत कम ही लोगों को इसका मतलब पता है। सोशल मीडिया पर फैंस अनुष्का और विराट से अकाय का नाम जोड़ रहे हैं, हालांकि कपल की तरफ से नाम को लेकर कुछ नहीं बताया गया है लेकिन हर शब्द का अर्थ होता है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे अकाय महादेव से जुड़ा है।

अकाय का मतलब होता है- जिसका कोई आकार ना हो या बिना काया का यानी देहरहित।  जिसका कोई आकार नहीं होता है. उसे निराकार कहते हैं और भगवान शिव के अनन्य नामों में से एक निराकार भी है। इसके अलावा अकाय का मतलब शायनिंग मून भी होता है…यानी चमकता चंद्रमा। इसका कनेक्शन भी भगवान शिव से है। भगवान शिव के सिर पर चंद्रमा विराजमान है और चंद्रमा भगवान शिव के आधीन है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि अकाय नाम भगवान शिव से प्रेरित है।

वैसे भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भगवान शिव के भक्त हैं। उन्हें भगवान शिव के ज्योर्तिंगों पर पूजा-अर्चन करते हुए देखा गया। कपल उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इसके अलावा विराट भगवान नीम करोली बाबा के भी भक्त है।

कपल को काफी समय से अध्यात्म की तरह बढ़ते देखा गया। बता दें कि कल ही विराट अनुष्का ने बेबी अकाय के जन्म के बारे में बताया था। अकाय का जन्म 15 फरवरी को ही हो गया था। कपल ने फैंस से निजता का सम्मान करने की भी अपील की है।।

Previous articleपैसों के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ते हैं विराट कोहली, इन तरीकों से कमाते हैं करोड़ो, जानें नेट वर्थ
Next articleक्या है आर्टिकल 142 जिसका इस्तेमाल कर सुप्रीम कोर्ट ने पलटा चंडीगढ़ मेयर चुनाव का नतीजा