पैसों के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ते हैं विराट कोहली, इन तरीकों से कमाते हैं करोड़ो, जानें नेट वर्थ

पैसों के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ते हैं विराट कोहली, इन तरीकों से कमाते हैं करोड़ो, जानें नेट वर्थ

नई दिल्ली। क्रिकेटर विराट कोहली के लिए ये साल बहुत अच्छा है क्योंकि वो दोबारा पिता बने हैं। अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे अकाय को जन्म दिया है। विराट पर्सनल लाइफ में अच्छे फेज से गुजर रहे हैं और प्रोफेशनल लेवल भी अच्छा कर रहे हैं। क्रिकेटर ने 15 साल के अपने करियर में अथाह संपत्ति जोड़ ली है। विराट अकेले ही 1050 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं जो किसी फिल्म स्टार से भी ज्यादा है। अगर पत्नी अनुष्का शर्मा की संपत्ति को भी जोड़ा जाए तो ये 1700 करोड़ पार हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि 15 साल में विराट ने खुद के लिए संपत्ति कैसे बनाई और कितनी जगह से क्रिकेटर को पैसा आता है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StockGro (@stock_gro)

 

 

विराट कोहली की कुल संपत्ति 1050 करोड़ है। एक्टर ने ये संपत्ति अपनी क्रिकेट फीस, सोशल मीडिया की कमाई, अलग-अलग रेस्तरां से की है। क्रिकेटर के पास कमाई के अनगिनत जरिए है और इसलिए अगर वो क्रिकेटर से संन्यास भी लेते हैं तो उनकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

स्टॉक ग्रो की एक रिपोर्ट की मानें तो विराट को बतौर टीम इंडिया प्लेयर के लिए 7 करोड़ सालाना मिलते हैं। जबकि विराट टेस्ट मैच के लिए 15 लाख पर मैच लेते हैं। ओडीआई के लिए विराट 6 लाख पर मैच लेते हैं। जबकि टी-20 और टी-20 लीग के लिए वो 3 लाख पर मैच और 15 करोड़ सालाना लेते हैं।

विराट के पास एक से ज्यादा रेस्तरां है। दिल्ली, मुंबई गुरुग्राम में क्रिकेटर का रेस्त्रां काफी फेमस है। विराट ने पहला रेस्तरां साल 2017 में किया था और इसी साल उन्होंने दूसरा रेस्तरां भी खोला था। विराट के दो क्लोदिंग ब्रांड भी है जिनका नाम Wrogn  और Stepathon है। इसके अलावा विराट की तीन स्पोर्ट टीम भी है, जो टेनिस, रेसलिंग और फुटबॉल में हैं।

विराट स्पोर्ट के कई ब्रांड को एंडोर्स करते हैं और एक ब्रांड के लिए वो 7 से 10 करोड़ लेते हैं। इसमें Blue Tribe, MPL,Digital,Chisel जैसे ब्रांड शामिल हैं।  जबकि इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के विराट 8-9 करोड़ और ट्विटर पर एक पोस्ट करने लिए ढाई लाख रुपये लेते हैं।

Previous articleभारत के पॉपुलर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी ने 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Next articleमहादेव से जुड़ा है विराट और अनुष्का के बेटे अकाय का नाम, जानें क्या है ‘अकाय’ का अर्थ?