मेघालय में 44.7 तो नगालैंड में 60 फीसदी मतदान

मेघालय में 26.7% तो नगालैंड में 38.2% वोटिंग, पोलिंग बूथ पर लंबी लाइन

पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय और नागालैंड में आज विधानसभााा के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मेघालय और नागालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोनों ही राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

दोनों राज्यों की मतगणना त्रिपुरा के साथ 2 मार्च को होगी। दोपहर 1 बजे तक मेघालय विधानसभा चुनाव में 44.7 और नागालैंड में 60.3% मतदान दर्ज़ किया गया। मेघालय सीएम कोनराड संगमा ने भारी संख्या में मतदान पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है। मैंने अतीत में इस तरह का मतदान नहीं देखा है। हमें विश्वास है कि यह हमारे पक्ष में होगा।

दरअसल नागालैंड में अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से मात्र दो उम्मीदवार खड़े थे। जिसमें से एक कांग्रेस उम्मीदवार खेकाशे सुमी ने 10 फरवरी को अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में यहां से भाजपा उम्मीदवार कजेतो किनिमी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह की बीमारी के कारण 20 फरवरी को मौत हो जाने के बाद यहां मतदान नहीं होगा।

 

 

मेघालय और नागालैंड दोनों ही राज्य के चुनाव अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के केंद्रीय सुरक्षा बल, नगालैंड पुलिस सहित विभिन्न बलों को तैनात किया गया है। मेघालय में भाजपा एनपीपी के साथ गठबंधन में थी, जबकि नगालैंड में एनडीपीपी के साथ गठबंधन में सत्ता में थी।
Previous articleसिसोदिया के खिलाफ CBI के पास कई पुख्ता सबूत, 70 मोबाइल बदले, कंप्यूटर से डिलीट की कई फाइलें..
Next articleदुल्हन ने प्रेमी संग मिलकर किया ऐसा गंदा काम, देखकर पुलिस भी रह गई दंग