मिजोरम में रेलवे का निर्माणाधीन पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत, कई घायल

मिजोरम में रेलवे का निर्माणाधीन पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत, कई घायल

मिजोरम रेलवे पुल दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर करते हुए अपनी संवेदना जाहिर की है। पीएम मोदी ने सभी मारे गए मजदूरों के परिजनों को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायल हुए कार्मिकों के लिए 50 हजार रुपए के मुआवजे का एलान किया है। करीब दोपहर 11 बजे यह पुल 104 मीटर की ऊंचाई से गिरा और फिर चारों तरफ चीख पुकार मच गई।

गौरतलब है मिजोरम की राजधानी आईजोल से करीब 21 किलोमीटर दूरी पर साइरंग इलाके में बनाया जा रहा रेलवे का एक बड़ा पुल गिर गया। इसके कारण यहां काम कर रहे 17 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हो गए। जिस समय यह दुर्घटना हुई करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे।

भारतीय रेलवे इस समय पूर्वोत्तर की सभी राजधानियों को रेलवे लाइन से जोड़ने में लगा हुआ है। इसी योजना के तहत आईजोल में रेलवे पुल का निर्माण चल रहा था। यह रेललाइन आइजोल को गोवाहाटी से जोड़ती है। यह बैराबी और साइरंग रेलवे स्टेशन के बीच है। कुरंग नदी पर यह 104 मीटर की उंचाई पर बनाया जा रहा था। साइरंग आइजोल से पहले अंतिम स्टेशन है।

Previous articleसनी देओल ने रचा इतिहास, गदर 2 ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Next articleहिमाचल प्रदेश के मंडी में फटा बादल, तेज बारिश से तबाही