राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में कहा कि दुनिया में शांति तभी आएगी जब लोग स्वार्थ छोड़कर मिलकर रहने और अच्छे मूल्यों पर चलने लगेंगे. उन्होंने कहा कि दुनिया में चह रहे युद्ध को भारत ही रोक सकता है. भारत में सभी को एकजुट करने की शक्ति है. नागपुर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे. संघ प्रमुख ने कहा कि वैश्विक संघर्षों की असली वजह ही स्वार्थ और वर्चस्व की चाह है. इसी के कारण दुनियाभर में संघर्ष हो रहे हैं.
उन्होंने जोर देकर कहा कि स्थायी शांति केवल एकता, अनुशासन और धर्म के पालन से ही संभव है. उन्होंने कहा कि भारत की ‘सब एक हैं’ की प्राचीन परंपरा ही विश्व को सौहार्द का मार्ग दिखा सकती है.


