jacqueline fernandez: फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहुंची दिल्ली, पटियाला हाउस कोर्ट में होंगी पेश

jacqueline fernandez: फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहुंची दिल्ली, पटियाला कोर्ट में होंगी पेश

Money Laundering Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ रुपये के वित्तीय अनियमितता मामले में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचीं हैं।

अभिनेत्री सुबह लगभग 10 बजे अपने अधिवक्ता प्रशांत पाटिल और शक्ति पांडे के साथ अदालत  पहुंची। बताया जा रहा है कि न्यायालय में पेशी के दौरान अभियोजन पक्ष अपनी दलीलें अदालत के समक्ष पेश करेगा।

इससे पूर्व नवंबर माह में दिल्ली की एक कोर्ट ने जैकलीन को ये कहते हुए बेल दे दी थी कि जांच के दौरान आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया था, यह बेल देने का केस बनता है। अभियोजन पक्ष की तरफ से आरोप बिंदु पर तर्क तैयार करने के लिए वक्त मांगे जाने के बाद 24 नवंबर को दिल्ली की कोर्ट ने केस की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को नियत कर दी थी।