VIRAL NEWS बच्चे भूख से न रोये….इस मां ने वो किया कि…आपका कलेजा फट जाएगा…फूट फूट कर रोएंगे

बच्चे जब खाली पेट भूख के मारे तड़प रहे हो और घर में खाने को अनाज का एक दाना तक ना हो तो सोचिये एक मां के दिल पर क्या बीतती होगी। भूख के कारण रोते-बिलखते बच्चों को शांत कराने के लिए एक मां करे भी तो क्या? खैर मां तो मां ही होती है, कानों में पड़ती बच्चों के रोने की आवाज की पीड़ा को वो कैसे सहन कर ले… यही वजह है कि एक मां ने बर्तन में अनाज की जगह उबालने के लिए पत्थर डाल दिये। पहले ये तस्वीर देखिये फिर आपको बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है…

दरअसल, केन्या के मोम्बासा में एक मां ने खाना बनाने का नाटक करने के लिए बर्तन में पत्थर उबालने को रख दिये। विधवा पनिहा बहाती किसाव लोगों के कपड़े धोने का काम करती थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण तंगहाली का ऐसा समय आया उसका काम ही छिन गया। काम छिना तो घर में खाने-पीने के लाले पड़ गए। 8 बच्चों के बड़े परिवार की चलते घर में जो अनाज बचा था वो भी जल्दी खत्म हो गया। ऐसे में भूख के कारण रोते बच्चों को शांत कराने के लिए उसमे खाना बनाने का नाटक किया और बर्तन में पत्थर डाल दिये। जिससे बच्चे खाना बनने के इंतजार में सो जाए।

पनिहा बहाती की पड़ोसन ने जब ये देखा तो उससे रहा नहीं गया और फौरन मीडिया को इसके बारे में बताया। मीडिया द्वारा फोटो वायरल होने के बाद उसकी मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं। लोगों ने महिला के खाते में पैसे भेजना भी शुरू कर दिया है।

Previous articleVIDEO: पंजाब में बिगड़ैल का तांडव, लॉकडाउन तोड़ा.. पुलिस अधिकारी को कार के बोनट पर घसीटा
Next articleअपने ही स्मार्टफोन यूजर्स की जासूसी कर रहा है Xiaomi, चीन की इस कंपनी पर लगे गंभीर आरोप