VIDEO: कार और बाइक के शौकीन धोनी ने जब दौड़ाया ट्रैक्टर….

राजसत्ता एक्सप्रेस। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कार और बाइक का शौकिन है। ये तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि उन्हें ट्रैक्टर चलाना भी आता है। माही को रांची की सड़क पर ट्रैक्टर दौड़ाते देखा गया है। इसका वीडियो खुद IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी ट्रैक्टर दौड़ाते नजर आ रहे हैं।

धोनी का ट्रैक्टर चलाने वीडियो शेयर करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या होगा अगर थाला (कप्तान) धोनी अपने इस नए बीस्ट पर सवार होकर राजा (इलैया राजा) से मिलने जाएं. राजा महाराजा से मिलेंगे।’

धोनी के ट्रैक्टर चलाने इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ट्रैक्टर चलाने के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक शख्स भी नजर आता है, जो माही को ट्रैक्टर के फंक्शन के बारे में समझा रहा है। जो धोनी को गियर और बाकी लीवर के बारे में जानकारी दे रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही धोनी ट्रैक्टर को भगाते हैं, वो शख्स घबरा जाता है और वो कस के ट्रैक्टर को पकड़ लेता है। पता चला है कि ये ट्रैक्टर धोनी ने अपने फार्म हाउस के लिए खरीदा है।

इंस्टाग्राम स्टार है ये खरगोश, साइज में कुत्ते जैसा…वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

वैसे धोनी के पास कई कारें और सुपरबाइक्स तो पहले से ही हैं। एक हरे रंग की निसान जोंगा भी उनके पास हैं। इस गाड़ी के मॉडल को बंद करने से पहले लंबे समय तक भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा इसका उपयोग किया जा चुका है। अब इसकी इस लिस्ट में ट्रैक्टर भी शामिल हो गया है।

Video: हिरण को निगलने वाला था अजगर.. और फिर हुआ कुछ ऐसा

Previous articleAtlas साइकिल अब सिर्फ यादों में रहेगी, आर्थिक तंगी के चलते बंद हो रही फैक्ट्री
Next articleपति के दोनों पैर टूटे थे.. पत्नी ने उठा लिया कंधे पर, पढ़ें रूह कंपा देने वाली यह दर्द भरी दास्तां