Video: हिरण को निगलने वाला था अजगर.. और फिर हुआ कुछ ऐसा

नई दिल्ली, राजसत्ता एक्सप्रेस। कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिसपर अपनी ही आंखों को विश्वास करना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा जिसे देखकर लोग यही कह रहे हैं कि.. ऐसा भी हो सकता है..! वीडियो में एक बड़ा सा अजगर हिरण को निगलने की कोशिश कर रहा है। हिरण के पूरे शरीर को अजगर ने जकड़ रखा था। अजगर कुछ देर में हिरण को अपना निवाला बना ही लेता कि वहां से गुजर रहे एक शख्स की नजर उसपर पड़ गई। वह हिरण की जान बचाने में लग जाता है। इसके लिए वह लकड़ी की मदद से अजगर को परेशान करता है। अजगर शख्स की हरकतों से चिढ़कर उसपे झपटता भी है। लेकिन अंत में हार मानकर वहां से निकल जाता है। वीडियो शेयर करने वाले @BashistVineet ने लोगों से पूछा क्या उसने सही किया?

देखें वीडियो…

Previous articleLockdown: इस अभिनेता के आए बुरे दिन.. वीडियो शेयर कर बोला- जीना चाहता हूं, मदद कर दो
Next articleगर्भवती हथिनी के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसपर फूटा अनुष्का से लेकर अक्षय कुमार तक का गुस्सा