नरेंद्र सिंह तोमर का केजरीवाल पर कटाक्ष,बोले – दिल्ली में पॉल्यूशन के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार, चाहे तो कर सकती है कंट्रोल

नरेंद्र सिंह तोमर का केजरीवाल पर कटाक्ष,बोले – दिल्ली में पॉल्यूशन के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार, चाहे तो कर सकती है कंट्रोल

Narendra Singh Tomar:दिल्ली और उससे सटे शहरों में बढ़ते पॉल्यूशन के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेशों के रवैये को जिम्मेदार करार दिया है। तोमर ने कहा कि पराली की परेशानी से छुटकारा पाने के बजाए इस पर सियासत की जा रही है। इसके लिए जब अन्न दाताओं को जिम्मेदार बताया जाता है तो लगता है कि मुझे गालियां दी जा रही हैं।

तोमर ने कहा कि प्रश्न पराली के सही मैनेजमेंट का है। धान और चावल हमारी अवशक्ताएं  है। हम इसकी खेती पर लगाम नही लगा सकते। इसकी खेती होगी तो पराली भी निकलेगी । मंथन इस पर होनी चाहिए कि इसका प्रबंधन कैसे हो। इसके प्रबंधन का भी उपाय है। प्रदेश सरकार अगर संकल्पित हो जाए तो इस समस्या का हल निकाला जा सकता है।केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि पॉल्यूशन की समस्या हर वर्ष आती है। हर बार पराली जलने को इसकी वजह बताया जाता है।

प्रश्न यह है कि जब धान की खेती होगी तो पराली भी निकलेगी। ऐसे में पराली को सियासी मुद्दा बनाने के बदले हमें उचित प्रबंधन पर चर्चा करने और आगे बढ़ने की आवश्कता है। पराली अगर परेशानी है तो इसे खुले मन से स्वीकार कीजिए और उचित प्रबंधन की व्यवस्था कीजिए।

 

Previous articleBigg Boss 16: बिगबॉस में मिली अब्दु रोजिक को नई जिम्मेदारी, कप्तान बन संभालेंगे हाउस की बागडोर
Next articlePM MODI : प्रधानमंत्री का आज पंजाब दौरा, बढ़ाई गई सिक्योर्टी, किसानों ने किया प्रदर्शन का ऐलान