Navratri 2023: आज नवरात्र का द्वितीय दिवस ,जानें माता ब्रह्माचारिणी की पूजा का शुभ समय

आज शारदीय नवरात्र का द्वितीय दिवस ,जाने माता ब्रह्माचारिणी की पूजा का शुभ समय
तपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्।
ब्रह्मरूपधरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥
शंकरप्रिया त्वंहि भुक्ति-मुक्ति दायिनी।
शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणीप्रणमाम्यहम्॥
 आज आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज नवरात्र की दितीय दिवस  है। नवरात्रि में दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज मंगलवार का उपवास भी है। बजरंग बली  की पूजा करते हैं। प्रभु श्री राम के नाम का जाप किया जाता है। हस्त नक्षत्र है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज विष्णु जी की आराधना के साथ माता लक्ष्मी जी की भी पूजा भी करें। आज मंगलवार का उपवास रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।
हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महानता है। शिव मंदिर में भोले भंडारी का गंगा जल से जलाभिषेक  करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर प्रभु शिव व जगत जननी माता पार्वती की विधि विधान के साथ  पूजा अर्चना करती हैं।
हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत फल प्राप्त होता है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज उपवास रखने का महान दिन है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन जरूर है। शुभ व अशुभ बेला का ज्ञान भी इसी से प्राप्त होता है। अभिजीत बेला का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस शुभ घड़ी  में कोई भी काम शुरू कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही फलदायी होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
Previous article14 और 15 नवंबर को बंद होंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
Next articleपुरानी कार की ऐसे मिलेगी बढ़िया री-सेल वैल्यू, बस करें ये काम