ड्रग्स केस में आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले NCB अफसर की गई नौकरी, जानें पूरा मामला

ड्रग्स केस में आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले NCB अफसर की गई नौकरी, जानें पूरा मामला

साल 2021 में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान  को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक्टर के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए थे, उन्हें कुछ समय जेल में भी गुजारना पड़ा था लेकिन सबूतों के अभाव में आर्यन को कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई थी।  अब खबर है कि आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाली टीम के अधीक्षक विश्व विजय सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। हालांकि उनके नौकरी जाने की वजह आर्यन से नहीं जुड़ी है।

खबरों के मुताबिक आर्यन खान को छापा मारकर गिरफ्तार करने वाली टीम का हिस्सा रहे अपने अधीक्षक विश्व विजय सिंह ( Vishwa Vijay Singh) को एक अन्य मामले में कदाचार के चलते बर्खास्त कर दिया है। मामले में उन्हें पहले सस्पेंड किया गया था।

डिपार्टमेंट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सिंह का सेवा से बर्खास्त करने का आदेश पिछले महीने जारी कर दिया गया था। उनके खिलाफ जांच चल रही थी। इस दौरान जब भ्रष्टाचार के कुछ मामले मिले। इसके बाद वी वी सिंह को नौकरी से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया।

एनसीबी के महानिदेशक सत्य नारायण प्रधान ने रिपोर्ट की पुष्टि की है, लेकिन सिंह ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘यह मामला गृह मंत्रालय के पास लंबित है।’

अधिकारी ने बताया कि विश्व विजय सिंह उस टीम का हिस्सा थे जिसने कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था और अक्टूबर 2021 में ‘ड्रग्स-ऑन-क्रूज’ मामले में आर्यन खान और अन्य को गिरफ्तार किया था।