New Year 2023: नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीपति मूर्मु, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

New Year 2023: नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीपति मूर्मु, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

आज से नव वर्ष का शुभारंभ हो रहा है। परे विश्व में लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं। इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति दौपदी मूर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज हस्तियों ने नए साल पर देश वासिंयों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस सभी लोगों कहा कि, नव वर्ष आपके जीवन में अच्छी सेहत और ढे़र सारी खुशिंयां लेकर आए।

राष्ट्रपति दौपदी मूर्मु ने देशवासियों को दी बधाई 

नए साल के अवसर पर देश की राष्ट्रपति दौपदी मूर्मु देशवासियों को शुभकामनाएं और ढे़र सारी बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि, आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं! विदेशों में रहने वाले सभी साथी नागरिकों और भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं। वर्ष 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को दी शुभकामनाएं 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों को नव वर्ष के मौके पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि, आपका 2023 शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।

नव वर्ष के अवसर पर सीएम योगी ने दी बधाई 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर के जरिए नए साल की देशवासियों को शुभकामनाएं दी। सीएम योगी ने कहा, आप सभी को ईसवी सन् -2023 की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम की कृपा से यह नूतन वर्ष आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य, उत्साह और आरोग्यता से अभिसिंचित करे।

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने देशवासियों को दी बधाई 

दिल्ली के डीप्टी सीएम मनिष सिसौदिया ने देश के लोगों को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि, आप सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! 2022 चुनौतियों का साल रहा है लेकिन आशा और नवीकरण का भी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाला साल हम सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।

राहुल गांधी ने नव वर्ष पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को नव वर्ष की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर अपनी भारत यात्रा से संबंधित एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा- उम्मीद है 2023 में हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान… सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!