एक अन्य कंबाला धावक ने तौड़ा श्रीनिवास गौड़ा का रिकॉर्ड

कर्नाटक में पारंपरिक भैंसा दौड़ में अपने बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से श्रीनिवास गौड़ा एक स्टार बन चुके हैं, लेकिन उनका यह रिकॉर्ड अब टूट चुका है। वेनुर में निशांत शेट्टी के नाम के खिलाड़ी ने 9.51 सेकंड में ही 100 मीटर दूरी तय कर दी, जोकि गौड़ा से .04 सेकंड कम है। आयोजकों ने बताया कि बजागोली जोगीबेट्टू के निशांत शेट्टी ने रविवार को वेनुर कंबाला में 28 साल के गौड़ा का रिकॉर्ड तौड़ा है।

आयोजकों के अनुसार निशांत शेट्टी समेत चार प्रतिभागियों ने 100 मीटर की दौड़ 10 सेकंड से कम समय में पूरी की थी।एक फरवरी को गौड़ा ने मंगलुरू के समीप एकाला गांव में कम्बाला दौड़ के दौरान सिर्फ 13.62 सेकंड में 142.5 मीटर की दौड़ लगायी थी। उन्होंने पहले 100 मीटर की दूरी सिर्फ 9.55 मीटर में तय की जिसके बाद उनकी तुलना कई बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट से होने लगी जिनका 100 मीटर में विश्व रिकार्ड 9.58 सेकेंड का है। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर छा गए थे।

ये भी पढ़ें- भारत दौरे को लेकर उत्साहित हैं ट्रंप

कम्बाला आयोजकों ने कहा कि रविवार को शेट्टी ने 143 मीटर की दौड़ 13.61 सेकेंड में पूरी की जिसके हिसाब से उन्होंने 100 मीटर दौड़ 9.51 सेकेंड में पूरी की। इस दौड़ा का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। यह खबर सामने आने के बाद खेल मंत्री किरन रिजिजू ने साई के शीर्ष कोचों को 28 वर्ष के कंबाला धावक गौड़ा का ट्रायल कराने का निर्देश दिया था। यही नहीं कर्नाटक सरकार ने भी गौड़ा को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया था।

ये भी पढ़ें- पुलवामा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर

कम्बाला वार्षिक दौड़ है जिसका आयोजन कर्नाटक में किया जाता है। इस दौड़ में लोग अपनी भैसों के साथ धान के खेतों में 142 मीटर की दूरी तय करते हैं। इस दौड़ के दौरान धावकों के हाथ में भैंसों की लगाम होती है जिससे स्पष्ट है कि इस समय में जानवरों की भी अहम भूमिका होती है।