नितिन गडकरी अहमदनगर में कार्यक्रम के दौरान बेहोश, अस्पताल में भर्ती

नितिन गडकरी अहमदनगर में एक कार्यक्रम में गए थे. जहां वो बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें फौरान अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि वो मंच पर ही गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है.

दरअसल, नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर में राहुरी कृषी विद्यापीठ में पदविदान कार्यक्रम में पहुंचे थे. जहां राष्ट्रगान के दौरान उन्हें चक्कर आया है. वहीं चक्कर आने पर राज्यपाल ने उन्हें संभाला और फिलहाल पास के अस्पताल में डॉक्टर उनकी सेहत की जांच कर रहे हैं.