Wednesday, April 2, 2025

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के चार्जिंग स्टेशन्स हैं साइबर अटैक्स के लिए अतिसंवेदनशील: नितिन गडकरी

 भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बढ़ता ट्रेंड काफी अच्छा है। पिछले दो साल में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट तेज़ी से बढ़ा है। भारतीय सरकार भी देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रोत्साहन देने में पीछे नहीं रहती। लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर सब्सिडी भी दी जाती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  भी देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ग्रोथ के लिए निरंतर काम करते हैं। पर हाल ही में नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुडी एक बात को लेकर लोगों को चेताया भी है।

नितिन गडकरी वर्तमान में भारत के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री हैं। नितिन गडकरी देश में परिवहन, ऑटोमोबाइल और इससे जुड़े मसलों में काफी रूचि रखते हैं और इसके लिए काम भी करते हैं। नितिन गडकरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए भी काफी काम करते हैं। पर हाल ही में गडकरी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुडी एक बात को लेकर सभी को चेताया है। हाल ही में गडकरी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के चार्जिंग स्टेशन्स को लेकर एक बड़ी बात कही है। गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के चार्जिंग स्टेशन्स साइबर अटैक्स के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं।
नितिन गडकरी ने बताया कि इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, जिसे भारत में साइबर सुरक्षा घटनाओं पर नज़र रखने और निगरानी करने के लिए बनाया गया है, को कुछ समय पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के चार्जिंग स्टेशन्स से संबंधित प्रोडक्ट्स और एप्लिकेशन में कुछ कमियों की एक रिपोर्ट मिली है, जिससे साइबर अटैक्स की संभावना पता चलती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles