Nobel Prize 2022: साहित्य के क्षेत्र में नोबल प्राइज का ऐलान, फ्रेंच ऑथर एनी अर्नो को मिला खिताब

Nobel Prize 2022: साहित्य के क्षेत्र में नोबल प्राइज का ऐलान,फ्रेंच राइटर एनी अर्नो को मिला खिताब

साल 2022 के लिए साहित्य के क्षेत्र में नोबेल विजेता की घोषणा हो गई है। इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार फ्रेंच ऑथर एनी अर्नो (Annie Ernaux) को सम्मानित किया गया है। एनी का जन्म एक सितंबर 1940 को हुआ था। वे एक फ्रांसीसी लेखिका और साहित्य की प्राचार्य हैं। उनका साहित्यिक कार्य अधिकत्तर बायोग्राफी, समाजशास्त्र पर आधारित होता है।

नोबेल कमेटी ने कहा कि अर्नो (82) को यह पुरस्कार साहस और लाक्षणिक तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने वाली उनकी लेखनी के लिए दिया गया है। स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मेट्स माल्म ने स्वीडन के स्टाकहोम में वृहस्पतिवार को विजेता के नाम की घोषणा की।

रसायन के क्षेत्र में इन्हे मिला नोबेल सम्मान

इससे पूर्व रसायन के क्षेत्र में  नोबेल प्राइज स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के कैरोलिन बेरटोजी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन (डेनमार्क) के मॉर्टेन मिएलडॉल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के के. बैरी शार्पलेस को दिया गया। रसायन विज्ञान में नोबेल प्राइज  क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए दिया गया।