तेलंगाना मुक्ति दिवस के अवसर पर अमित शाह ने हैदराबाद में आयोजन की शुरुआत की ,परेड मैदान पहुंच दी भावभीनी श्रद्धांजलि

तेलंगाना मुक्ति दिवस के अवसर पर अमित शाह ने हैदराबाद में आयोजन की शुरुआत की ,परेड मैदान पहुंच दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Telangana Liberation Day: तेलंगाना राज्य के मुक्ति दिवस के तहत आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजधानी  हैदराबाद के परेड मैदान में आयोजन का शुभारंभ किए। इस दौरान शाह ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  आपको बता दें, हैदराबाद के भारतीय संघ में शामिल होने के बाद भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल ने यहां तिरंगा झंडा फहराया था।
इसके अतिरिक्त पीएम नरेंद्र मोदी के अवतरण दिवस के अवसर पर गृहमंत्री हैदराबाद में सेवा समारोह आयोजित करेंगे, जिसमें दिव्यांगों को उपकरण बांटा जाएगा। वह सरकारी विद्यालयों और सामुदायिक छात्रावासों में शौचालय की साफ -सफाई करने वाली मशीनों का भी वितरण करेंगे।

गृह मंत्री शाह ने ट्वीट कर दी बधाई

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार यानी आज ट्वीट कर बोले कि, तेलंगाना, हैदराबाद-कर्नाटक और मराठवाड़ा क्षेत्र के लोगों को ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ की बधाई। मैं शहीदों और बहादुर योद्धाओं को नमन करता हूं, जिन्होंने हैदराबाद को भारत संघ में विलय करने के लिए क्रूर निजाम शासन के तहत रजाकारों के अत्याचारों के विरुद्ध बहादुरी से लड़ाई लड़ी।