राघव चड्ढा का चल रहा परिणीति चोपड़ा से अफेयर? सांसद ने दिया जवाब

सांसद राघव चड्ढा का चल रहा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के डेटिंग की चर्चा जोर पकड़ रही है। दोनों को एक साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें फैलने लगी है। अब इस पूरे मामले पर राघव चड्ढा का रिएक्शन आया है।

दरअसल, हाल ही में इन दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया, जिसके बाद इनके दोनों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं अब राघव चड्ढा ने इन चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।राघव चड्ढा ने मीडिया से परिणीति चोपड़ा के साथ वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, “मुझसे राजनीति के सवाल पूछिए, परिणीति के नहीं।”

राघव से जब पूछा गया कि दोनों के अफेयर की चर्चा चल रही है। तो राघव ने कहा कि समय आने पर जवाब दूंगा। राघव ने इस बारे में बात करने से इंकार किया कि क्या ये दोनों वाकई में दोस्त हैं या इससे आगे भी कुछ है। यहां तक कि परिणीति ने भी अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
बता दें मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि ये दोनों अच्छे दोस्त हैं, लेकिन फैंस इनके अफेयर की चर्चा कर रहे थे।इसकी वजह से थी कि हाल ही में दोनों को एक साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। रेस्टोरेंट से जब परिणीति और राघव बाहर निकले तो दोनों का लुक काफी मैचिंग था। यही वजह है कि दोनों के बीच के अफेयर की खबरें आग की तरह फैल गई। 

Previous articleराहुल पर एक्शन से भड़की कांग्रेस, कहा- ‘उठ चुकी है लोकतंत्र की अर्थी’
Next articleकाशी: दुनिया का एकलौता शहर जहां मरने पहुंचते हैं लोग, फिर करते हैं प्राण जानें का इंतजार