PM ने असम के CM और कैबिनेट के साथ की मीटिंग, CM बोले- असम के लिए है ये एक ऐतिहासिक क्षण

PM ने असम के CM और कैबिनेट के साथ की मीटिंग, CM बोले- असम के लिए है ये एक ऐतिहासिक क्षण
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार यानी बीते कल असम के CM हिमंत विश्व शर्मा और उनकी कैबिनेट के साथ एक गेस्ट हाउस में बंद कमरे में मीटिंग की। इसकी जानकारी अफसरों ने दी है। हालांकि, मीटिंग में क्या हुआ, इस बारे में कोई प्रेस ब्रीफिंग नहीं हुई.
असम सीएम ने मीटिंग के बाद ट्वीट कर कहा, “मेरे कैबिनेट सहयोगियों के लिए एक दुर्लभ सौभाग्य है कि आज गुवाहाटी में माननीय पीएम श्री @narendramodi जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला है। असम के लिए ये एक ऐतिहासिक पल है और अपार गौरव का क्षण है।”

हेल्थ मिनिस्टर केशब महंत ने सोमवार को कहा था कि सभी विभागों के कामकाज पर बातचीत  होने की संभावना है, लेकिन उन्होंने कोई खास जानकारी नहीं दी। 
पीएम मोदी मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में नई सरकारों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पूर्वोत्तर के दो दिन के दौरे पर हैं।
प्रधानमंत्री सुबह यहां पहुंचे थे और कोनराड संगमा के मार्गदर्शन वाली सरकार का शपथ ग्रहण देखने के लिए हेलीकॉप्टर से शिलांग के लिए रवाना हुए थे।