PM मोदी ने ITBP के स्थापना दिवस पर बधाई दी !

PM मोदी ने ITBP के स्थापना दिवस पर बधाई दी !
नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि फोर्स ने अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों से लेकर हिमालय की बर्फीली ऊंचाइयों तक देश की सेवा करते हैं।
PM मोदी ने एक ट्वीट कर कहा, अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों से लेकर हिमालय की बर्फीली ऊंचाइयों तक, हमारे हिमवीरों ने देश की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है। आपदाओं के वक्त उनका मानवीय कार्य उल्लेखनीय है। सभी ITBP कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई।
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ITBP सबसे मुश्किल क्षेत्रो में मातृभूमि की रक्षा करने और प्राकृतिक आपदाओं के समय देश की सेवा करने के लिए जाना जाता है।
उन्होंने ट्विटर पर कहा, सभी ITBP कर्मियों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई। ITBP को सबसे मुश्किल क्षेत्रो में मातृभूमि की रक्षा करने और प्राकृतिक आपदाओं के वक्त देश की सेवा करने के लिए जाना जाता है। भारत को ITBP की वीरता और दृढ़  संकल्प पर गर्व है।
साहसी बल की प्रसंसा करते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ITBPभारत को सुरक्षित रखने के लिए समर्पित है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि हिमवीर ऊंचाई वाले अभियानों में अपने कौशल के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने कहा, हमें उनकी वीरता, दृढ संकल्प और देश की सेवा पर गर्व है।
60वीं ITBP स्थापना दिवस परेड रविवार को ग्रेटर नोएडा की 39वीं बटालियन ITBP  में होगी।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सलामी लेंगे।
ITBP की स्थापना 1962 के चीनी आक्रमण के पश्चात की गई थी और इसमें जमीन पर 60 बटालियन के साथ तकरीबन 90,000 कर्मियों की ताकत है।
Previous articleकश्मीर घाटी के पुंछ ऑपरेशन में 2 पुलिसकर्मी, सैनिक और आतंकवादी जख्मी !
Next articleलखनऊ : जेल में बंद घोसी लोकसभा क्षेत्र से BSP सांसद अतुल राय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज !