PM मोदी ने जापानी समकक्ष से की मुलाकात, पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

PM मोदी ने जापानी समक्ष से की मुलाकात, पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
funeral of former Japanese PM Shinzo Abe: जापान यात्रा पर पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यों में जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मिले। इस दौरान दोनों प्रतिनिधियों के बीच भारत-जापान रिश्तों को लेकर बातचीत हुई। फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे भरोसा है कि आपके मार्गदर्शन में भारत-जापान रिश्ते गहरे होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हम विश्व की समस्याओं का सामाधान करने में एक उपयुक्त भूमिका निभा पाएंगे।
इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी याद किया। उन्होंने कहा, दुख की इस समय में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के साथ लंबी चर्चा हुई थी। भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है।