PM मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर पाने वाले पहले भारतीय

अपने दो दिनों के पेरिस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस ने लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया हैं। यह सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। लीजन ऑफ ऑनर पेरिस के द्वारा दुनिया भर के चुनिंदा नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली समेत अन्य शामिल हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक फ्रांस समेत कुल 14 देशों ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया हैं।

बता दें कि फ्रांस द्वारा पीएम मोदी को सम्मान मिलने के बाद उन्हें विभिन्न देशों द्वारा दिए गए शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों और सम्मानों की लिस्ट में शामिल हो गया है। इससे पहले पीएम मोदी को जून 2023 में मिस्र द्वारा ऑर्डर ऑफ द नाइल, मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू, मई 2023 में कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी, मई 2023 में पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
वहीं, 2021 में भूटान ने ड्रुक ग्यालपो, 2020 में अमेरिकी सरकार द्वारा लीजन ऑफ मेरिट, 2019 में बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां, 2019 में मालदीव द्वारा ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन, रूस द्वारा ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार, 2019 में यूएई द्वारा ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड, 2018 में ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड, 2016 में अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान और 2016 में सऊदी अरब द्वारा ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद से पीएम को नवाजा गया था।
ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर सम्मान को दुनिया भर के केवल उन प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया गया है, जिनकी वैश्विक मंच पर मजबूत छवि होती है और जो अदभुद, असाधारण और देश-विदेश में लोकप्रिय व ताकतवर भी होते हैं। पीएम मोदी को मिला यह 14वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles