PM नरेंद्र मोदी ने पोप से की मुलाकात, भारत आने का दिया निमंत्रण !

PM नरेंद्र मोदी ने पोप से की मुलाकात, भारत आने का दिया निमंत्रण !
नई दिल्ली/रोम, । PM  नरेंद्र मोदी ने शनिवार यानी आज को वेटिकन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की और उन्हें अपने देश भारत आने का निमंत्रण दिया।
पोप के साथ अपनी पहली मुलाकात के पश्चात  Twitter पर PM मोदी ने कहा, पोप फ्रांसिस के साथ बहुत गर्मजोशी से भेंट हुई। मुझे उनके साथ कई मुद्दों पर बातचीत करने का मौका मिला और उन्हें भारत आने के लिए भी आमंत्रित किया।

अधिकारियों के मुताबिक , बैठक जो प्रारम्भ में सिर्फ 20 मिनट के लिए निर्धारित की गई थी, एक घंटे तक चली, जिसके दौरान उन्होंने जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध लड़ाई और गरीबी को दूर करने समेत  कई मुद्दों पर चर्चा की।
भारत की आखिरी पोप यात्रा 1999 में हुई थी जब अटल बिहारी वाजपेयी भारत के  प्रधानमंत्री थे।
उस समय पोप जॉन पॉल द्वितीय भारत आए थे।
मोदी रोम में G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां से वह संयुक्त राष्ट्र COP26 के लिए ग्लासगो के लिए रवाना होंगे।