भाजपा के दिग्गज नेता LK आडवाणी के अवतरण दिवस पर PM ने घर जाकर दी बधाई !

भाजपा के दिग्गज नेता LK आडवाणी के अवतरण दिवस पर PM ने घर जाकर दी बधाई !
भारतीय जनता पार्टी  के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज अवतरण दिवस  है। वह आज 94 वर्ष  के हो गए हैं। देश के पीएम  नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें ट्वीट करके शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात  वह लालकृष्ण आडवाणी के घर भी गये उन्हें बधाई देने के लिए।

 

PM  नरेंद्र मोदी ने साथ ही भारतीय जनता पार्टी  के वरिष्ठ नेताओं ने भी लाल कृष्ण आडवाणी के घर पहुंचकर उन्हें अवतरण दिवस की बधाई दीं। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और BJP  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश और पार्टी के विकास के लिए उनके द्वारा दिये गये योगदान की सराहना की।

 

इससे पूर्व , देश के पीएम  नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं। लोगों को सशक्त करने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने के लिए उन्होंने जो कोशिश की है  , देश इसके लिए उनका ऋणी रहेगा।