नोएडा की सोसाइटी में गार्ड से बदसलूकी करने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया

नोएडा की सोसाइटी में गार्ड से बदसलूकी करने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया
नोएडा में एक महिला सोसाइटी का गेट खोलने में विलंब होने पर अपना आपा खो बैठी  और उसने गार्ड के साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला गार्ड को गलियां देती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर महिला की खूब निंदा हो रही है। पुलिस ने इस केस में एक्शन लेते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है।

वीडियो नोएडा के सेक्टर 126 की जेपी सोसायटी का है। जहां एक गार्ड को गेट खोलने में थोड़ा विलंब हो जाता है। यह देख महिला गार्ड पर आग बबूला हो जाती है, बौखलाई महिला गार्ड के साथ गलीगलौज शुरू कर देती है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला वहां उपस्थित  अन्य गार्डों  को भी बुरा भला कहती है। एक गार्ड को पकड़कर वह धक्का भी भी देती दिख है। वहां उपस्थित एक गार्ड ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया।