वयस्कों के लिए कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज अब पूरी तरह फ्री , लेकिन इस नियम का रखें ध्यान

वयस्कों के लिए कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज अब पूरी तरह फ्री , लेकिन इस नियम का रखें ध्यान
भारत में नए सिरे से बढ़ते कोरोना वायरस के बीच सरकार ने 18-59 वर्ष के लोगों को कोविड वैक्सीन की फ्री प्रिकॉशन डोज (free precaution doses) देने का निर्णय लिया है। 15 जुलाई से इसके लिए विशेष कैंपेन प्रारंभ होगा।  75-दिवसीय इस कैंपेन के तहत गवर्मेंट वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड वैक्सीन की फ्री अतिहत खुराक दी जाएगी। 

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार यानी आज  बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सरकार ने अमृत महोत्सव के रूप में कोरोना की
प्रिकॉशन डोज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कैंपेन चलाने का निर्णय लिया  है। अगले 75 दिनों में हम इस अभियान को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।