राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज करेंगी Amrit Udyan का उद्घाटन, 31 जनवरी से आम लोग उठाया सकेंगे इसका लुफ्त

राष्ट्रपति भवन के उद्यान का नाम परिवर्तित कर अमृत उद्यान कर दिया गया है। इसका नाम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत बदला गया है। राष्ट्रपति की डिप्टी प्रेस सेक्रेट्री  नविका गुप्ता ने शनिवार को जानकारी दी, ‘देश की राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के उद्यानों को ‘अमृत उद्यान’ के रूप में इस गार्डन का नाम दिया है।’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार (29 जनवरी) को अमृत उद्यान का उद्घाटन करेंगी।

प्रेस रिलीज में बताया गया कि, ‘भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू कल (29 जनवरी, 2023) राष्ट्रपति भवन उद्यान का उद्घाटन करेंगी।’ गार्डन (हर्बल गार्डन, बोन्साई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन) शुरू में तकरीबन  दो महीने तक खुले रहेंगे। गौरतलब है  कि हर वर्ष अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खोला जाता है, जो इस साल 31 जनवरी को खुलेगा और 26 मार्च तक दो महीने तक के लिए खुला रहेगा। बगीचा खुलने का समय 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। 28 मार्च को किसानों के लिए, 29 को दिव्यांगों के लिए, 30 पुलिस और सेना के लिए यह खुलेगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 7500 लोगों के लिए टिकट मिलेगा। उसके बाद 12 से चार बजे तक 10 हजार लोगों को एंट्री दिजायेगी। इस साल प्रमुख आकर्षणों में से विशेष रूप से 12 अनूठी प्रजातियों के ट्यूलिप होगी। रिलीज में कहा गया है कि लोग यात्रा के दौरान किसी विशेष फूल, पौधे या पेड़ के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए बगीचों में रखे क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं। इससे उन्हें उसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles