राष्ट्रपति मुर्मू का इंदौर दौरा, 17 वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन सत्र का करेंगी नेतृत्व

राष्ट्रपति मुर्मू का इंदौर दौरा, 17 वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन सत्र की करेंगी नेतृत्व

17th Pravasi Bharatiya Divas: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) का कार्यक्रम जारी है। इसके समापन दिवस में प्रवेश किया जा रहा है। इस बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां हिस्सा लेंने पहुंची हैं। राष्ट्रपति मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी और समापन सत्र का नेतृत्व करेंगी।

मध्य प्रदेश के गवर्नर मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति मुर्मू के इंदौर आगमन पर अगवानी की।

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार मनोनित भारतीय प्रवासी सदस्यों को उनकी उपलब्धियों को पहचानने और भारत और विदेश दोनों में अनेक क्षेत्रों में उनके योगदान का सम्मान करने के लिए दिया जाता है।

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने नौ जनवरी को 17वें प्रवासी भारतीय दिवस का शुभारंभ किया। इस पीबीडी कांग्रेस का विषय है ‘प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’। तकरीबन 70 विभिन्न देशों के 3,500 से ज्यादा प्रवासी सदस्यों ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के लिए रजिश्टेशन  कराया है।