सपने में आए भगवान शिव! भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए कैदी ने चम्मच से काट दिया अपना प्राइवेट पार्ट

ग्वालियर, राजसत्ता एक्सप्रेस। सपने में भी कोई ऐसा नहीं करेगा जो ग्वालियर जेल में बंद एक कैदी ने किया। कैदी ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। लहुलुहान कैदी को देख जेल प्रशासन के होश फाख्ता हो गए। वह खून से लथ-पथ था लेकिन उसके चेहरे पर हंसी थी। इस दर्दनाक कृत्य को अंजाम देने के पीछे कैदी ने जो कारण बताए हैं.. वो सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं। कैदी ने कहा कि बीती रात उसके सपने में भगवान शिव आए थे और उन्होंने उसे ऐसा करने का आदेश दिया था।

मध्‍य प्रदेश की ग्वालियर सेंट्रल जेल में हत्या और डकैती मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे भिंड निवासी कैदी विष्णु सिंह राजावत ने चम्मच को चाकू बनाकर इस कृत्य को अंजाम दिया। कैदी को स्थानीय जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जेल में विष्णु सिंह राजावत पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। मंगलवार तड़के साढ़े पांच बजे के करीब वो नींद से जागा और फिर नहाने के बाद जेल परिसर में बने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने गया। विष्णु ने पहले मंदिर के फर्श को धोकर साफ किया, उसके बाद वहां बैठकर जयकारे लगाने लगा और अपने गुप्तांग को काटकर भगवान शंकर पर चढ़ा दिया।

सुनें कैदी की बातें..

विष्णु ने बताया कि उसने जेल में भोजन के लिए इस्तेमाल होने वाली चम्मच को चाकू जैसा धारदार हथियार बना लिया था। विष्णु ने बताया कि वो सुबह पांच बजे ही उठकर बैठ गया। फिर सपने को याद कर उसने नहा धोकर शिव मंदिर पहुंच गया। वह रोजाना शिव मंदिर में पूजा करने जाता था, जिसके चलते जेल प्रहरियों को उस पर किसी तरह की शंका भी नहीं थी। विष्णु ने बताया कि उसे अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है।

बेरहमी से किया था सिपाही का कत्ल

भिंड जिले के ग्राम लारौली के रहने वाले विष्णु सिंह राजावत को उत्पात मचाने के आरोप में 9 सितंबर, 2018 को हिरासत में लिया गया था। तब विष्णु ने दोस्त मान सिंह के साथ मिलकर वहां मौजूद सिपाही उमेश बाबू और पहरे पर तैनात संतरी गजराज सिंह पर गैंती (धारदार हथियार) से हमला कर दिया था। अचानक हुए वार से दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और आरोपी विष्णु भाग निकला। हमले में बुरी तरह घायल सिपाही उमेश बाबू की मौत हो गई। विष्णु को अदालत ने हत्या के मामले में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Previous articleपति ने नहीं पी 40 दिन से शराब, पत्नी लेने पहुंच गई अद्धा; लोगों ने खूब ली चुटकी
Next articleहॉलीवुड का ये एक्शन हीरो रचने जा रहा है इतिहास….पहली बार स्पेस में होगी फिल्म की शूटिंग