Priyanka Chopra: पूल में फैमिली संग एंजॉय करती दिखीं प्रियंका , फिर छिपाया बेटी मालती का फेस

Priyanka Chopra: पूल में फैमिली संग एंजॉय  करती दिखीं प्रियंका , फिर छिपाया बेटी मालती का फेस
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी प्राइवेट लाइफ के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका एक एक्ट्रेस  होने के साथ-साथ एक मां भी हैं और उनकी बेटी का नाम मालती है, जिसका फेस अब तक फैंस ने नहीं देखा है। लेकिन वह अपनी लाडली के साथ पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं। इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ एक क्यूट सी फोटो  शेयर की है, जो अब इंटरनेट पर  वायरल हो रही है।

प्रियंका ने यह फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा की है। इस पिक्चर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने अपनी क्यूट सी बेटी को गोद में लिया हुआ है और दोनों के साथ  पति निक जोनस भी हैं। इस दौरान प्रियंका  अपने पति और बेटी के साथ पूल का इंजॉय कर रही हैं। हालांकि, इस फोटो  में भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का फेस  नहीं दिखाया है। क्यूट  मालती के चेहरे पर हार्ट का इमोजी लगा दिया है।
Previous articleShrikant Tyagi: 10 अगस्त को कर सकता है समर्पण गालीबाज त्यागी, अदालत में दिया आवेदन
Next articleफ्री स्कीम के बचाव में SC पहुंची AAP, कहा- असमान समाज के लिए यह बेहद आवश्यक