संतकबीरनगर में बोली प्रियंका- कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

प्रियंका गांधी

संतकबीरनगर: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा है कि सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता की पार्टी की सरकार जनता से किये वायदे भूल गयी। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया ​जायेगा। गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ का बकाया है। किसान कर्ज में डूब रहे हैं। आवारा पशुओं की भी समस्या है।

वह शुक्रवार को संतकबीरनगर से कांग्रेस उम्मीदवार भालचंद यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने दो करोड़ रोजगार का वायदा किया था जो पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि न्याय योजना के तहत गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये सालाना देकर गरीबों को गरीबी से निकालने का प्रयास किया जायेगा। इसके अलावा सरकारी पाठशाला में 12वीं तक मुफ्त शिक्षा दी जायेगी।

रोड शो के दौरान केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स का नया ट्विस्ट

अस्पतालों में जांच व इलाज मुफ्त होगा। नौजवानों को कोई भी नया काम शुरू करने पर तीन साल तक सरकार से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रियंका ने कहा कि देश में 24 लाख सरकारी रोजगार खाली पड़े हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर उनको एक वर्ष के भीतर भरा जायेगा। मनरेगा को 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन किया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मनरेगा को दुर्बल बनाने का काम किया।

प्रियंका वाड्रा ने आरोप लगाया कि आज देश में अहंकारी सरकार है जो देश में नकारात्मकता फैलाती है। झूठे प्रचार और नकारात्मक प्रचार के बहकावे में नहीं आना है। इसलिए प्रचार की असलियत समझिए। कांग्रेस की सरकार में ही जनता का भविष्य मजबूत होगा।

Previous articleमाइस्ट्रो एज 125 समेत दो नए स्कूटर लॉन्च करेगा हीरो मोटोकार्प, ये हैं खूबियाँ
Next articleइलाहाबाद हाईकोर्ट असिस्टेंट रेवेन्यू ऑफिसर परीक्षा 2018 का रिजल्ट घोषित