प्रियंका का यूपी में तूफानी दौरा, आज, कल व 26 को कई जगह करेंगी रोड शो और चुनावी सभाएं

कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को प्रदेश में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका 24 अप्रैल को फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र के खागा और गाजीपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। उसके बाद वह बुंदेलखंड के महोबा में रोड शो तथा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के राठ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका 25 अप्रैल को झांसी में 11 बजे रोड शो करेंगी। बाद में जालौन लोकसभा क्षेत्र के घुरसराय और उरई में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। वह 26 अप्रैल को 12.30 बजे उन्नाव में रोड शो करेंगी। उसके बाद इसरौली और देवाशरीफ में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।

रोहित शेखर मर्डर मामला: सिद्धार्थ शर्मा व घरेलू नौकरानी को मिली क्लीन चिट, पुलिस को अब बिसरा रिपोर्ट का इंतजार

बाद में बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र में रोड- शो करेंगी। इसके अलावा प्रियंका का 30 अप्रैल को लखनऊ में एक बड़ा रोड शो कराने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रियंका सोमवार से रायबरेली और अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

Previous articleरोहित शेखर मर्डर मामला: सिद्धार्थ शर्मा व घरेलू नौकरानी को मिली क्लीन चिट, पुलिस को अब बिसरा रिपोर्ट का इंतजार
Next articleगहलोत की नसीहत मानेंगे चैंपियन, फिलहाल चुप रहेंगे