Pulwama Attack: पुलवामा में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने किया अटैक, एक जवान शहीद, एक जख्मी

Pulwama Attack: पुलवामा में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने किया हमला, एक जवान शहीद, एक जख्मी

कश्मीर जोन के पुलवामा जनपद में पुलिस और CRPF की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि एक CRPF का एक जवान जख्मी हुआ। जख्मी जवान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक,  पुलवामा जनपद के पिंगलाना में आतंकवादियों ने पुलिस और CRPF की संयुक्त नाका पार्टी पर गोलाबारी की और फिर घटना स्थल से भाग गए। इस हमले में एक पुलिसकर्मी और एक CRPF का जवान जख्मी हुए । उपचार के लिए दोनों को हॉस्पिटल एडमिट कराया गया। इनमें पुलिसकर्मी की मृत्यु हो गई है। वहीं, CRPF के जवान का उपचार अस्पताल में जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। जवानों ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। अलग-अलग स्थानों पर नाके लगा कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।