Lockdown: इस अभिनेता के आए बुरे दिन.. वीडियो शेयर कर बोला- जीना चाहता हूं, मदद कर दो

नई दिल्ली, राजसत्ता एक्सप्रेस। कोरोना माहामारी और लॉकडाउन ने कई घरों को उजाड़ दिया। लोगों की रोजी-रोटी छिन गई। लॉकडाउन की मार टीवी इंडस्ट्री के लोग भी झेल रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक अभिनेता ने अपने बुरे हालात के बारे में बताकर लोगों से मदद की गुहार लगाई है। अभिनेता ने वीडियो शेयर कर अपने बैंक अकाउंट की डिटेल शेयर की है और 300 रुपये की मदद मांगी है। हम बात कर रहे हैं सीरियल बेगूसराय में शिवांगी जोशी के पिता का रोल निभाने वाले एक्टर राजेश धरस की। लॉकडाउन के चलते राजेश धरस संकट से घिर गए हैं। राजेश ने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर लोगों से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

Dosto bs itna hi kahna chahta aap sb se ke mai kisi bi kimat pr zindagi se harna nhi chahta. Bs yhi ek tarika bacha mere…

Posted by Rajesh Dharas on Saturday, May 30, 2020

लॉकडाउन के चलते मिडिल क्लास और अपर मिडिल क्लास लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। लोअर मिडिल क्लास और दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। लाखों की तादाद में मजदूर शहरों से अपने घरों की तरफ पलायन कर रहे हैं। इस कड़ी में सामने आया टीवी सीरियल बेगूसराय के एक्टर राजेश धरस का वीडियो चौंका देने वाला है। लॉकडाउन के चलते उनके शो की शूटिंग बंद हो चुकी है और दो महीने से अधिक समय के लॉकडाउन के बाद उनके हालात काफी खराब हो गए हैं। उन्होंने लोगों से गुहार लगाई है कि लोग चाहे तो उन्हें सिर्फ 300-400 रूपए डोनेट कर दें ताकि वे पंजाब अपने घर जाकर कुछ काम खोज सकें।

उन्होंने वीडियो में कहा कि बात ये है कि अगर शर्म करूंगा तो ये जिंदगी बहुत भारी पड़ने वाली है। बस इतनी सी गुजारिश करना चाहता हूं आप लोगों से कि मुझे मदद की सख्त जरुरत है। हालात बहुत ही नाजुक बने हुए हैं हमारे। आप लोगों से मेरी ये गुजारिश है कि भले ही 300-400 रूपए दें। इतनी अगर आप लोग मदद कर देंगे तो। क्योंकि शूटिंग कब स्टार्ट होगी, कब ना हो, कुछ पता नहीं। मुझे काम मिले या ना मिले, कुछ पता नहीं है। लाइफ एकदम ब्लॉक सी हो गई है। कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं जीना चाहता हूं। उन्होंने इसके साथ ही इस वीडियो पोस्ट के साथ अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स और फोन नंबर भी शेयर किया।

Previous articleहोंडा की सबसे कम कीमत वाली बाइक लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ
Next articleVideo: हिरण को निगलने वाला था अजगर.. और फिर हुआ कुछ ऐसा