पूर्व भारतीय नौसैनिकों को दी गई मौत की सजा होगी रद्द! भारत सरकार द्वारा दायर की गई थी अपील

पूर्व भारतीय नौसैनिकों को दी गई मौत की सजा होगी रद्द! भारत सरकार द्वारा दायर की गई थी अपील

कतर में मौत की सजा पाने वाले 8 पूर्व भारतीय नौसेनिकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जल्द नौसैनिक रिहा होने वाले है। कतर की कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए भारत की याचिका को स्वीकार कर लिया है। उम्मीद है कि कोर्ट में जल्द सुनवाई भी शुरू हो सकती है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि अदालत का फैसला अभी भी गोपनीय है और वे कतर के अधिकारियों के संपर्क में हैं। आपको बता दें कि कतर में जासूसी के आरोप में 8 पूर्व भारतीय नौसेनिकों को फांसी की सजा सुनाई गई है। भारत ने इसके खिलाफ अपील दायर की थी।

कतर की एक अदालत ने पिछले महीने एक अदालत द्वारा आठ पूर्व भारतीय नौसेना को दी गई मौत की सजा के संबंध में भारत सरकार द्वारा दायर अपील को गुरुवार को स्वीकार कर लिया। अदालत ने कहा कि वह अपील का अध्ययन कर रहे हैं और अगली सुनवाई जल्द ही होने की उम्मीद है।
बता दें कि इस वर्ष अक्टूबर में कतर की कोर्ट ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई थी। पूर्व भारतीय नौसेना को पर कतर की एक पनडुब्बी परियोजना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां इजरायल को देने का आरोप लगा था। कतर सरकार ने आरोपों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
कतर की एक अदालत ने आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को देश में एक साल से अधिक समय तक हिरासत में रखने के बाद मौत की सजा सुनाई। ये सभी अधिकारी दोहा स्थित अल-दहरा नामक कंपनी में काम करते थे, जो नौसेना को ट्रेनिंग देती थी। सभी लोगों को अगस्त, 2022 में गिरफ्तार किया गया था।
Previous articleमुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 48 घंटे में बिटकॉइन में मांगे 10 लाख डॉलर
Next articleडीपफेक पर एक्शन में मोदी सरकार, 7 दिन में तय होगी सोशल मीडिया की नई तकदीर