Raju Srivastav:राजू श्रीवास्तव के समर्थकों के लिए राहत भरी खबर,लगभग 2 हफ्ते बाद होश में आए कॉमेडियन

राजू श्रीवास्तव के समर्थकों के लिए राहत भरी खबर,लगभग 2 हफ्ते बाद होश में आए कॉमेडियन
प्रसिद्ध हास्यकलाकार  राजू श्रीवास्तव पिछले 15 दिन से अस्पताल में अपने जीवन के लिए लड़ते दिखाई दे रहे हैं। उनके परिजनों और दोस्तों के अतिरिक्त उनके समर्थक भी लगातार उनके शीघ्र अतिशीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआएं कर रहे हैं। हर कोई अपने फेवरेट स्टार के जल्द वापस लौटने का वेट कर रहा है।  इसी बीच अब राजू श्रीवास्तव से जुड़ी एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। कॉमेडियन के समर्थक और उनके की दुआओं का अब प्रभाव  होते दिखाई दे रहा है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 सफ्ताह बाद आखिरकार कॉमेडियन को होश आ गया है। 
इस सिलसिले में मीडिया से रूबरू होते हुए राजू श्रीवास्तव के प्राइवेट सीग्रेटरी गर्वित नारंग ने बताया कि राजू आज 15 दिन बाद होश में आए है। दिल्ली स्थित एम्स में चिकित्सकों  द्वारा उनकी देखभाल की जा रही है। उनकी तबियत में सुधार हो रहा है।  उनके निजी सचिव ने यह भी जानकारी दी कि – ‘राजू श्रीवास्तव को सुबह 8.10 बजे होश आ गया। इसके पश्चात 9 बजे चिकित्सकों की टीम ने राजू की स्थिति को भी चेक किया।

इससे पूर्व हाल ही में कॉमेडियन के मैनेजर ने भी उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी समर्थकों  के साथ साझा की थी। उन्होंने बताया था कि राजू की तबियत स्थिर और उनकी सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्होंने आगे कहा था कि राजू श्रीवास्तव के उपचार के लिए डॉक्टर न्यूरोफिजियोथेरेपी का सहयोग ले रहे हैं। ऐसे में अब उनके होश में आने की खबर सुन उनके फैंस ने राहत भारी सांस ली होगी।