Ram Navami 2026 Bhog: चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी का दिन सनातन परंपरा में बड़ा विशेष माना जाता है. इस दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है. ये सिर्फ एक उत्सव भर नहीं है, बल्कि श्रद्धा, भक्ति का भी संगम है. आज राम नवमी मनाई जा रही है. राम नवमी पर विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है.
धार्मिक मान्यता है कि राम नवमी के दिन पूजा-पाठ और व्रत करने श्रीराम प्रसन्न होते हैं और जीवन खुशहाल हो जाता है, लेकिन राम नवमी पर भगवान राम की पूजा उनको भोग अर्पित किए बिना अधूरी मानी जाती है. श्रीराम को प्रिय भोग अर्पित करने का भी विशेष महत्व है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पूजा के समय किन-किन चीजों का भोग लगाना शुभ रहता है.

