Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ अगस्त में मचाएगी धमाल, बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश

Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ अगस्त में मचाएगी धमाल, बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश

Haiwaan: 2026 के शुरुआती 3 महीने बीत चुके हैं, जिसमें सनी पाजी, प्रभास समेत कई एक्टर्स की एंट्री हुई. पर असली धमाल तो ‘धुरंधर 2’ यानी रणवीर सिंह ने मचाया हुआ है. लेकिन अब बारी है अक्षय कुमार की. जिनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में 10 अप्रैल, 2026 में दस्तक देने वाली है. फिल्म का टीजर आ चुका है, जिसे गजब का रिस्पॉन्स मिला था. अब बारी है ट्रेलर की, जिसे लेकर मार्च के एंड की डेट फाइनल की गई है. यूं तो चर्चा ऐसी भी चल रही है कि फिल्म की रिलीज डेट को बदला जा सकता है, पर फिलहाल एकता कपूर ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर नजर रखे हुए हैं. पर इस फिल्म के बाद ‘हैवान’ में भी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन साथ आ रहे हैं, जिसका शूट कंप्लीट हो चुका है. खुद अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म को लेकर अपडेट दिया था. अब जानिए कि HAIWAAN कब रिलीज होगी.

दरअसल प्रियदर्शन की HAIWAAN का काम पूरा हो चुका है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान काम कर रहे हैं. लंबे वक्त के बाद दोनों साथ आए हैं. वहीं, मोहनलाल का कैमियो भी फिल्म में होने वाला है. बताते चलें कि ‘हैवान’ 2016 में आई मलयालम थ्रिलर फिल्म ‘ओप्पम’ का ऑफिशियल रीमेक है.उन्होंने ही उस मलयालम फिल्म का भी डायरेक्शन किया था. हाल ही में अक्षय ने बताया था कि खुद इस फिल्म में विलेन का रोल मांगा था, तो प्रियदर्शन से एक लाइन में बात बन गई थी.

कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘हैवान’?

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन इस समय BHOOTH BANGLA के प्रमोशन में लगे हुए हैं. तो उनसे एक इंटरव्यू में सवाल किया गया था कि हैवान कब रिलीज होगी. तो प्रियदर्शन ने बताया कि इसी साल अगस्त में पिक्चर को रिलीज किया जाएगा. जबकि, ‘हेरा फेरी 3’ के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं जानते. क्योंकि फिलहाल कानूनी पचड़े में फंसी हुई है, जो कब काम शुरू होगा और कब नहीं, कोई जानकारी नहीं है. वैसे अगस्त में हैवान का आना इसलिए शॉकिंग है, क्योंकि पहले ही पूरा महीना पैक हो चुका है. कई सारी फिल्में उस महीने में आ रही हैं. अब जानिए कि कौन-कौन सी फिल्में उस महीने के लिए शेड्यूल हैं.

दरअसल कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागजिला’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में आ रही हैं. वहीं, सनी देओल की LAHORE 1947 भी 13 अगस्त को आने वाली है. साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की VVAN 28 अगस्त 2026 को आ रही है. वहीं, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ और रणबीर कपूर की लव एंड वॉर भी इसी महीने आ रही है.