कलयुगी रावण की इच्छा हुई पूरी, वध से पहले खाया गुटखा, वीडियो वायरल

कलयुगी रावण की इच्छा हुई पूरी, वध से पहले खाया गुटखा,  वीडियो वायरल

24 अक्टूबर को धूमधाम से विजयदशमी का पर्व (दशहरा) मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह रावण का दहन किया गया। इस मौके पर सोशल मीडिया पर ‘लंकापति’ का एक ऐसा वीडियो सामने आया है कि जिसे देखने के बाद तमाम यूजर्स बोलने लगे कि भैया… कलयुग है, कुछ भी हो सकता है।

दरअसल, एक पंडाल में रामलीला हो रही थी। ऐसे में एक शख्स रावण के गेटअप में था। उसके पीछे कुछ कन्याएं नाच रही थीं। इसी दौरान ‘लंकापति’ नरेश जेब से गुटखा निकलता हैं और स्वैग से मुंह में दबा लेता है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का है। बताया जा रहा है कि इस रावण का नाम गणेश पाडेंय है, जो कि रसड़ा थाना क्षेत्र का रसूलपुर निवासी है।

बताया यह भी जा रहा है कि गणेश पांडेय (गुटखा खाते हुए रावण) लगभग दस साल से राम लीला में रावण का रोल अदा कर रहे हैं। परंपरा के मुताबिक लगभग डेढ़ सौ वर्षों से चली आ रही बहुचर्चित एवं वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल रसड़ा की गौरवपूर्ण श्रीराम लीला जो नाथ बाबा प्रांगण में होती आ रही है। हजारों की संख्या में यहां मेला, रामलीला को देखने लोग आते हैं। आधुनिक राम लीला के रावण की चर्चा हर तरफ हो रही है।

बता दें इस वीडियो को सबसे पहले नीरज प्रताप सिंह नाम के एक्स यूजर ने पोस्ट किया। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, अपने वध से कुछ क्षण पूर्व लंकापति लंका में बैठ मधुमोहित नृत्य करती नृत्यांगनाओं के बीच सुकून से रजनीगंधा खाते हुए। 45 सेकंड के इस वीडियो को कुछ ही घंटों में साढे़ तीन हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इंटरनेट यूजर्स इस पर खूब लाइक बरसा रहे हैं औऱ जमकर शेयर भी किया जा रहा है।