अजीबो-गरीब रियलटी शो, महिला को प्रेगनेंट करने में 15 मर्दों के बीच होड़!

अजीबो-गरीब रियलटी शो, महिला को प्रेगनेंट करने में 15 मर्दों के बीच होड़!

प्रतियोगिता का नाम आते ही आप सहज ही किसी परीक्षा, खेल आयोजन या किसी बड़े टूर्नामेंट का मन में ख्याल आता है। लेकिन आज हम आपको जिस प्रतियोगिता के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके बारे में आप ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। आप चौंक गये ना। चलिये अब रहस्य से पर्दा उठाते हैं। अमेरिका के एक टीवी चैनल पर रियल्टी शो चल रहा है जिसका नाम है ‘लेबर ऑफ लव’। इसके तहत 41 वर्षीय एक महिला क्रिस्टी कटजमानन को प्रेगनेंट करना है। इस प्रतियोगिता में 15 मर्दों ने भाग लिया। इन सबके बीच एक ही होड़ है महिला को गर्भवती करना। आज हम आपको इस प्रतियोगिता से जुड़ी कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।

फॉक्स चैनल पर दिखाये जा रहे है इस शो को ‘सेक्स एंड सिटी’ के क्रिस्टीन डेविस होस्ट कर रहे है। वहीं क्रिस्टी अपने पहले प्यार की तलाश में और उसे ढूंढ रही हैं जो उसके बच्चे का पिता बने।

यही नहीं इसके अलावा शो में ये भी देखा जा रहा है कि किसके पास अच्छी पैरेंट्स स्किल है। कौन डिलिवरी के दौरान क्रिस्टी का ज्यादा ध्यान रखेगा। इसमें डायपर बदलने से लेकर बच्चे का ध्यान रखना भी शामिल है।

शो के नियमों के तहत पहले ही प्रतिभागियों को बता दिया गया था कि इसमें पैरेंटिंग स्किल के साथ उनके स्पर्म का भी टेस्ट होगा।

वहीं क्रिस्टी का कहना है कि 41 साल की उम्र में उन्हें ऐसा स्पर्म चाहिये जो उनको आसानी से प्रेगनेंट कर सके। साथ ही रियलटी शो में सभी मर्दों का स्पर्म टेस्ट किया जाएगा और वही मर्द विजेता बनेगा जिसका स्पर्म में पिता बनने की सबसे ज्यादा काबिलियत होगी।

क्रिस्टी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। उन्होंने कहा कि अब वो परिवार बसाना चाहती हैं और एक अच्छी साथी की तलाश कर रही हैं। जिसके चलते वे इस रियलटी शो में आई हैं।

लेबर ऑफ लव नाम के इस रियलटी शो में सब कुछ है। इसमें खूबसूरत जगह, शानदार विला, रोमेंटिक डेट्स। इसके अलावा सभी प्रतियोगियों को हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। इन सबका एक ही गोल है, एक ही बच्चा।

शो के शुरुआत में सभी प्रतियोगियों का स्पर्म कलेक्ट किया जाएगा और उसका टेस्ट होगा ताकि ये पता चल सके कि किसकी फर्टेलिटी ज्यादा अच्छी है। इसके बाद ही वे अगले चरण में जा सकेंगे।

Previous articleIndo – China बार्डर पर बढ़ी हलचल, गलवान और पैंगोंग घाटी में भारत ने बढ़ाई सुरक्षा
Next articleUNHRC में भारत ने पाकिस्तान को जबरदस्त लताड़ा, कहा-जम्मू-कश्मीर हमारा था और रहेगा