Republic Day 2023: कर्तव्यपथ पर पहली बार अगली पंक्ति में VVIP के स्थान श्रमजीवी, जानें इस बार क्या-क्या नया?

Republic Day 2023: कर्तव्यपथ पर पहली बार अगली पंक्ति में VVIP के स्थान श्रमजीवी, जानें इस बार क्या-क्या नया?

देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस  समारोह मनाया जा रहा है। इस बार के परेड के दौरान कुछ चीजें ऐसी होंगी जो पहली बार होते दिखेंगी। परेड के दौरान भारत के स्वदेशी सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता और नारी शक्ति का पूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड बेहद  खास होने वाला है। परेड में जोश, देशभक्ति के उत्साह के साथ जनहिस्सेदारी का संगम दिखेगा। आज गणतंत्र दिवस परेड में स्पेशल होने वाली चीजों पर डालते हैं नजर।

महिला राइडर्स का डेब्यू मार्च

 खास रूप से  डिज़ाइन की गई शाही वर्दी में पहली बार महिला राइडर्स इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के ऊंट दस्ते के हिस्से के रूप में हिस्सा लेंगी। सोनल, निशा, भगवती, अंबिका, कुसुम, प्रियंका, कौशल्या, काजल, भावना और हिना उन 12 महिला सवारों में शामिल होंगी, जो आज के दिन कर्तव्य पथ के पारंपरिक मार्ग से विजय चौक से लाल किले तक मार्च करेंगी।

पहली बार, इंडियन आर्मी की महिला अफसर इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में फेमस डेयरडेविल्स टीम के हिस्से के रूप में मिसाइल टुकड़ियों का नेतृत्व करने के साथ-साथ बाइक की सवारी भी करेंगी। सिग्नल कोर की लेफ्टिनेंट डिंपल भाटी इस वर्ष 26 जनवरी परेड में इंडियन आर्मी की डेयरडेविल्स मोटरसाइकिल टीम का हिस्सा होंगी। महिला अफसर पिछले एक साल से टीम के साथ ट्रेनिंग कर रही थी।