Road Accident: बरात से लौट रही बोलेरो और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार की मौत और कई जख्मी

Road Accident: बरात से लौट रही बोलेरो और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार की मौत और कई जख्मी

उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में बड़ी सड़क दुर्घटना है। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना का की चपेट में आए लोग बरात से वापस लौट रहे थे। 

जानकारी के अनुसार, बरात से लौट रही बोलेरो और स्कॉर्पियो पपरेन्दा रोड पर गेहूं गोदाम के पास ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित होकर खाई में पलट कर पेड़ से टकरा गई। दोनों गाड़ियों में सवार चार बरातियों की जान चली गई है। दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरात चिल्ला थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव से राजापुर गई थी। वहीं से वापस आने पर दुर्घटना हो गई है। हादसा तिंदवारी थाना क्षेत्र में सुबह चार बजे हुई। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

Previous articleIT Survey BBC 3rd Day: BCC के कार्यालयों में तीसरे दिन भी IT की जांच जारी, जानें कब तक चलेगा ‘ऑपरेशन’
Next articleछात्रवृत्ति घोटाला मामला, कई जनपदों में शिक्षण संस्थानों के ठिकानों पर ED की ताबडतोड़ रेड