यूक्रेन के ड्रोन अटैक्स पर रूस का बड़ा दावा, कहा – “अमरीका और नाटो के बिना ऐसा संभव नहीं’

यूक्रेन के ड्रोन अटैक्स पर रूस का बड़ा दावा, कहा – “अमरीका और नाटो के बिना ऐसा संभव नहीं’

24 फरवरी, 2022 से रूस  और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 16 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। पर अभी भी यह युद्ध जारी है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन  कुछ ही दिन में यूक्रेन पर कब्ज़ा करना चाहते थे और इसी वजह से उनके आदेश पर रुस की आर्मी ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग की शुरुआत की थी। पर अभी भी इस युद्ध का अंत नहीं हुआ है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में अब तक जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है और साथ ही कई शहर भी बुरी तरह तबाह हो गए हैं। बड़ी संख्या में यूक्रेनी जान बचाने के लिए दूसरे देशों में चले गए हैं।

इसके बावजूद यूक्रेनी आर्मी लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट के चलते अभी भी इस युद्ध में रुसी आर्मी का डटकर सामना कर रही है। इतना ही नहीं, यूक्रेनी आर्मी ने अब इस युद्ध में काउंटरऑफेंसिव भी शुरू कर दिया है। हाल ही में इस बारे में रूस ने एक बड़ा दावा किया है।

रूस के खिलाफ लंबे समय तक डिफेंसिव स्ट्रैटेजी के साथ लड़ने वाले यूक्रेन ने अब काउंटरऑफेंसिव शुरू कर दिया है। इसके चलते यूक्रेन पिछले एक महीने में रूस पर कई बार ड्रोन अटैक्स कर चुका है। हालांकि कुछ ड्रोन अटैक्स को रोकने में रूस को कामयाबी मिली है, पर कुछ ड्रोन अटैक्स में यूक्रेन को भी कामयाबी मिली है। हाल ही में यूक्रेन ने एक बार फिर रूस पर ड्रोन अटैक किया था, पर रूस की आर्मी ने मॉस्को के पास यूक्रेन के 5 ड्रोन्स मार गिराए थे। अब रूस ने यूक्रेन के ड्रोन अटैक्स पर बड़ा दावा किया है।

रूस ने कहा है की यूक्रेन के इन ड्रोन अटैक्स में अमरीका और नाटो का भी सहयोग रहा है। रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन के ड्रोन अटैक्स अमरीका और नाटो के बिना संभव नहीं हो सकते।
Previous articleदिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Next articleअजित पवार की बैठक में पहुंचे NCP के 32 विधायक, वफादारी का एफिडेविट भरा