दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश का दौर चल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर भारत के हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं। असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 5 दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। केरल में भी भारी बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण कई क्षेत्र जलमग्न हो गए है। प्रभावित इलाकों में आज भी स्कूल बंद है।

मौसम विभग के अनुसार आने वाले दिनों में देश के सभी हिस्सों में खूब बारिश होने की संभावना है। मध्यप्रदेश, गुजरात, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल-माहे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार है।

IMD ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर समेत कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इन इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। साथ ही 8 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा और पंजाब में आने वाले दिनों में भारी बारिश होगी। पंजाब में कल से 8 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड और बाढ़ जैसे आने की समस्या हो गई थी। हालांकि राज्य में अब मौसम सामान्य है और अभी तक 27 सड़कें बंद है। मौसम विभाग ने हिमाचल में 5 दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है।

Previous articleराखी सावंत ने मांगी मन्नत, सलमान खान की शादी होने तक नहीं पहनेंगी चप्पल
Next articleयूक्रेन के ड्रोन अटैक्स पर रूस का बड़ा दावा, कहा – “अमरीका और नाटो के बिना ऐसा संभव नहीं’