Wajid khan के करियर का पहला और आखिरी गाना ‘भाईजान’ सलमान के नाम, जानिए- क्या था इनका यूपी से कनेक्शन

wajid khan

राजसत्ता एक्सप्रेस। आखिर ये 2020 किस-किस को अपने साथ लेकर जाएगा। ऐसा सवाल सबके मन में उठने के पीछे की कई वजहें हैं। ऋषि कपूर, इरफान खान, मोहित बघेल और हाल ही में छत्तसीगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी इस दुनिया को अलविदा कह गए। अब मशहूर संगीतकार साजिद-वाजिद की जोड़ी भी टूट गई। कोरोना वायरस और रिनल फेल्योर यानि हार्ट अटैक के कारण देर रात एक बजे करीब मुंबई के सुराणा सेठिया अस्पताल में वाजिद खान का निधन हो गया। वो पिछले तीन-चार दिनों से वेंटिलेटर में थे। वाजिद अपने पीछे अपनी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। बॉलीवुड अभी इरफान खान और ऋषि कपूर की मौत से उबर भी नहीं पाया था कि महज 45 साल की उम्र में वाजिद खान ने भी दुनिया छोड़ दी। दुनिया को यूं छोड़कर जाने की इतनी कोई उम्र भी नहीं थी। उनकी मौत ने एक बार फिर बॉलीवुड को गमगीन कर दिया है।

sajid-wajid

सलमान की फिल्म से शुरू किया संगीत का सफर
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के बेहद करीबी माने जाने वाले वाजिद खान के दबंग संगीता का हर कोई दीवाना है। सलमान के लगभग हर सुपरहिट गाने का संगीत साजिद-वाजिद की जोड़ी का है। वाजिद खान ने सलमान की ही फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपना संगीत का सफर शुरू किया था और उन्होंने अपनी अंतिम फिल्म भाई-भाई का संगीत भी सलमान खान के लिए ही दिया। सलमान और उनके बीच के इस गहरे रिश्ते का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।

sajid khan

यूपी से वाजिद खान का कनेक्शन
वाजिद खान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले थे। उनका जन्म भी वहीं हुआ था। उन्हें संगीत विरासत में मिला था। उनके पिता उस्ताद शराफत अली खान एक जाने-माने तबला वादक थे। वहीं, उनके दादा उस्ताद अब्दुल लतीफ खान को ‘पद्मश्री पुरस्कार’ (संगीतकार) से सम्मानित थे, जो सारंगी बजाया करते थे। संगीत घराने से आने वाले वाजिद फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान को अपना बड़ा भाई मानते थे।

sajidd

पहला गाना भी सलमान के लिए और आखिरी भी
सलमान और वाजिद की दोस्ती की गहराई का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उनके करियर का पहला गाना भी सलमान के लिए था और जीवन का आखिरी गाना भी सलमान के नाम रहा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से की थी। इसके बाद ‘हैलो ब्रदर’, ‘चोरी चोरी’, ‘गॉड तुसी ग्रेट हो’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘पार्टनर’, ‘मैं और मिसेज खन्ना’, ‘वीर’, ‘नो प्रॉब्लम’ ‘वांटेड’, ‘दबंग 1,2 और 3, ‘एक था टाइगर’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया। 2008 में आई सलमान की फिल्म ‘पार्टनर’ में उन्होंने गाना भी गया। ‘एक था टाइगर’ के लिए गाना गाया। इसके अलावा सोनू निगम के मशहूर एलबम ‘दीवाना’ का संगीत भी उन्होंने ही दिया था। इतना ही नहीं, ‘बिग बॉस 4’ और ‘बिग बॉस 6’ के टाइटल ट्रैक और ‘आईपीएल’ के थीम song को भी वाजिद खान ने कंपोज किया था। उन्होंने अपने भाई साजिद के साथ ने रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा सुपरस्टार्स’ और ‘सा रे गा मा पा 2012’ में बतौर जज काम किया था।

अमेरिका में उग्र प्रदर्शन के बीच आखिर क्यों ट्रेंड कर रहे हैं कसौटी जिंदगी के Mr. Bajaj?

Previous articleअश्वेत ने कहा ‘मैं सांस नहीं ले सकता’ और निकल गया दम….. सुलगने लगा अमेरिका
Next articleISI के मोहरे थे आबिद और ताहिर, सेना के जवानों से करते थे दोस्ती फिर ऑपरेशन को देते थे अंजाम